शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान को लेकर खबरें थीं कि करन जौहर उन्हें फिल्मों में लॉन्च करेंगे। हालांकि अभी तक ऐसा तो नहीं हुआ लेकिन सुहाना ने अपना पहला मैग्जीन डेब्यू जरूर कर लिया है।
अनिल कपूर की फिल्म 'फन्ने खां' 3 अगस्त को रिलीज हो रही है। वे टैक्सी ड्राइवर फन्ने खां का रोल कर रहे हैं, जो मुंबई के एक चॉल में रहता है। फिल्म में वास्तविकता लाने के लिए मेकर्स ने लोअर परेल स्थित एक असली चॉल को अनिल कपूर का रेसिडेंस बनाया।
‘कौन बनेगा करोड़पति’ जैसे फेमस गेम शो के बारे में नितेश कहते हैं, ‘इस शो से लोगों को कई उम्मीदें होती हैं। हमने लोगों की एक्सपेक्टेशन पर खरा उतरने और शो की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत की है।
टीवी शो 'दीया और बाती हम' के एक्टर अनस राशिद इन दिनों एक्टिंग वर्ल्ड से दूर हैं। करीब 2 साल से उन्होंने किसी भी शो में बतौर लीड एक्टर काम नहीं किया है फिलहाल वे मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं खास बात तो ये है कि इसके साथ-साथ वे अपने घर मालेरकोटला (चंडीगढ़) में खेती भी कर रहे हैं। जी हां, अनस एक्टर के बाद अब रियल लाइफ में किसान बन गए हैं और खेती-किसानी का काम कर रहे हैं। एक्टिंग में आने के पहले अनस ने कई साल की है खेती...
31 जुलाई 1980 को खुदा की आवाज कहे जाने वाले मो. रफी का निधन हाे गया था। मो. रफी का निधन 55 साल की उम्र में हार्ट अटैक के कारण हुआ था। तब तक उन्होंने कई भाषाओं में 26 हजार से ज्यादा गानों की रिकॉर्डिंग का रिकॉर्ड बना लिया था।
यकीनन इसका श्रेय तो फिल्मकारों को ही दिया जाना चाहिए। एक ऐसी जानदार फिल्म, जिसने बॉलीवुड सिनेमा की दिशा बदलकर रख दी थी, को इस मजाकिया रूप में पेश करने के लिए खासा दमगुर्दा चाहिए : इस्पात से बनी जंजीरों जैसा ही दमगुर्दा।
'यारियां' दिव्या खोसला की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म है जिसे वो ढंग से नहीं बना पाईं। इस फिल्म के ट्रेलर देखकर और म्यूजिक सुनकर कॉलेज जाने वाला यूथ आकर्षित जरूर हुआ था, लेकिन सिनेमा हॉल के अंदर जाते ही हमारे सारे अरमान काफूर हो जाते हैं। नए लड़कों पर पैसा खर्च करने का रिस्क तो आपने ले लिया, लेकिन हॉल से निकलने के बाद पैसा वसूल होने की फीलिंग नहीं आती है।
'वीरे दी वेडिंग' की सक्सेस के बाद करीना कपूर खान को एक और फिल्म मिल गई है। वह करण जौहर के प्रोडक्शन की अपकमिंग फिल्म में नजर आएंगी जिसमें अक्षय कुमार को भी साइन कर लिया गया है।
प्रोड्यूसर डायरेक्टर महेश भट्ट ने 27 साल पुरानी फिल्म सड़क का रीमेक बनाने की घोषणा 2017 में की थी। अब इस फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। सड़क 2 नवम्बर 2019 में रिलीज की जाएगी।
प्रियंका चोपड़ा ने भले ही सलमान खान की 'भारत' छोड़ दी है, लेकिन उनके हाथ हॉलीवुड की एक और फिल्म आ गई है। प्रियंका चोपड़ा ने कॉमिक बुक पर बनने जा रही फिल्म काउबॉय निन्जा वाइकिंग साइन की है।
सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का ट्रीटमेंट करा रही हैं। यहां सोनाली की पूरी फैमिली मौजूद है जो कि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में मोटिवेट कर रही है। इसी बीच सोनाली की ननद सृष्टि बहल ने उनकी हेल्थ की जानकारी दी है। सृष्टि का कहना है...
मणिरत्नम की फिल्म रावण के बाद लाेग ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन को दोबारा स्क्रीन पर देखना चाहते थे। लेकिन लम्बे समय से दोनों ने एक साथ कोई फिल्म साइन नहीं की। अब ऐश और अभिषेक 8 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे।
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म ‘सुपर 30’ बीते कुछ दिनों से विवादों में है। मैथमैटिशियन आनंद कुमार की इस बायोपिक को लेकर कई लोगों ने आरोप लगाया है कि आनंद इसमें गलत तथ्य पेश कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक ने आनंद और उनकी बायोग्राफी लिखने वाले राइटर बीजू मैथ्यू को फिल्म का अब तक शूट हुआ कुछ हिस्सा भी दिखाया है।
संजय दत्त ने 29 जुलाई को अपना 59वां जन्मदिन मनाया। हर किसी ने उन्हें अपने अंदाज में विश किया, लेकिन एक्टर करनवीर बोहरा का अंदाज एकदम हटकर रहा। दरअसल करनवीर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वे 28 साल पहले आई संजय दत्त की एक फिल्म में उनके बचपन का रोल निभा चुके हैं।
प्रियंका ने अपने बर्थडे 18 जुलाई पर अमेरिकी सिंगर और एक्टर निक जोनास से सगाई की। अभी तक यही बताया जा रहा था कि ये दोनों अक्टूबर में शादी करेंगे लेकिन अब अमेरिकी मीडिया में खबरें आ रही है कि दोनों निक जोनास के बर्थडे यानी 16 सितंबर को ही शादी कर सकते हैं
80 के दशक में रामानंद सागर के 'रामायण' टीवी शो से घर-घर में फेमस हुईं दीपिका (चिखलिया) टोपीवाला और 2008 में रामायण के रीमेक में सीता के रूप में नजर आईं देबीना बोनर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है।
यह वीकेंड बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खराब रहा। इस हफ्ते दो फिल्में रिलीज हुई थी 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' और 'नवाबजादे' लेकिन दोनों की ही ओपनिंग बेहद खराब रही। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म ने 5.4 करोड़ के आसपास कलेक्शन किया। वहीं 'नवाबजादे' ने 2.05 करोड़ रुपए कमाए।
1983 में राज कपूर ने एक 22 साल की लड़की को देखा और उसकी खूबसूरती के कायल हो गए। वह लड़की यास्मीन जोसेफ थी। राज कपूर ने यास्मीन को अपनी फिल्म राम तेरी गंगा मैली के लिए चुन लिया। लेकिन उसके असली नाम से नहीं, बल्कि यास्मीन को मंदाकिनी बना कर पर्दे पर उतारा।
ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान की दोबारा शादी करने की खबरें इन दिनों मीडिया में छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को एक और मौका देना चाहते हैं।
अमेरिकी वेबसाइट लूपर ने हाल ही में दुनियाभर के टॉप मार्शल आर्टिस्ट की लिस्ट जारी की, जिसमें बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल को 6वीं पोजीशन मिली है। विद्युत इस लिस्ट में जगह बनाने वाले इकलौते भारतीय हैं।
सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत सुर्ख़ियों में है। लास्ट मोमेंट पर प्रियंका चोपड़ा ने इस फिल्म को छोड़ दिया। इसके पीछे की वजह फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास ज़फर ने खुद ट्विटर पर शेयर की थी और इशारा किया था कि प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ अपनी होनेवाली शादी के कारण फिल्म छोड़ दी है।
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ में छेदी सिंह का रोल कर फेमस हुए सोनू सूद 44 साल के हो गए हैं। 30 जुलाई 1973 को मोगा (पंजाब) में जन्मे सोनू के बारे में कम ही लोग जानते हैं कि वे अपना बर्थडे सेलिब्रेट नहीं करते हैं। इसके पीछे इमोशनल वजह है, जो खुद सोनू ने एक इंटरव्यू के दौरान बताई थी।
इस साल अगस्त में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं। महीने के चार शुक्रवारों में 21 छोटी-बड़ी फिल्में आएंगी। आमतौर पर एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 11 फिल्में प्रदर्शित होती हैं। 21 में से 14 फिल्में बड़े और जाने-पहचाने नामों वाली हैं। इनमें मसाला और ऑफबीट दोनों होंगी। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अगस्त और सितंबर महीने हर साल ही ‘क्राउडेड’ रहते हैं। पिछले साल सितंबर में 23 फिल्में आई थीं।
एंड टीवी पर चल रहा सुपरनैचुरल ट्विस्ट वाला शो 'लाल इश्क' में शालीन भनोट दिखाई देंगे। शो में शालीन का लुक दिलजीत दाेसांझ की फिल्म फिल्लौरी से इंस्पायर होगा। जिसमें वे लम्बे बालों, ढीले कुर्ते में पगड़ी पहने नजर आएंगे।
सोनम कपूर बी टाउन की स्टाइल दीवा हैं और आनंद आहूजा बिजनेसमैन। दोनों काम काजी हैं। दोनों का एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना बेहद मुश्किल भी है। काम का प्रेशर इतना कि कई बार हफ्तों एक-दूसरे का चेहरा तक नहीं देख पाते। दोनों अलग-अलग शहरों में काम कर रहे हों तो मैनेज करना औऱ भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप कैसे काम कर सकता है, सोनम और आनंद आहूजा ने इसका परफैक्ट उदारहण सेट कर दिया है।
अक्षय कुमार भारत की नई उड़नपरी 18 साल की हिमा दास की बायोपिक बनाना चाहते हैं। एक इवेंट के दौरान अक्षय ने मीडिया के सामने अपनी यह इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के छोटे-छोटे इलाकों में कई ऐसी प्रतिभाएं भरी पड़ी हैं।
29 जुलाई, 1959 को मुंबई में जन्मे संजय दत्त आज 59 साल के हो चुके हैं। संजय पहली बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म 'रेशमा और शेरा' (1971) में नजर आए थे। हालांकि बतौर एक्टर पहली फिल्म 10 साल बाद 1981 में आई 'रॉकी' थी, जिसमें उन्होंने टीना मुनीम के साथ काम किया था।
इस साल अगस्त में सबसे ज्यादा फिल्में रिलीज होने वाली हैं। महीने के चार शुक्रवारों में 21 छोटी-बड़ी फिल्में आएंगी। आमतौर पर एक महीने में ज्यादा से ज्यादा 11 फिल्में प्रदर्शित होती हैं। 21 में से 14 फिल्में बड़े और जाने-पहचाने नामों वाली हैं। इनमें मसाला और ऑफबीट दोनों होंगी। ट्रेड पंडितों के मुताबिक, अगस्त और सितंबर महीने हर साल ही ‘क्राउडेड’ रहते हैं। पिछले साल तो सितंबर में 23 फिल्में आई थीं
सलमान खान को बॉलीवुड में एंट्री करने वाले न्यू कमर्स का गॉडफादर कहा जाता है। जरीन खान, सूरज पंचोली, आयुष शर्मा, आथिया शेट्टी के बाद अब सलमान अपने खास दोस्त मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन को भी अगली फिल्म से लॉन्च करने जा रहे हैं। इस फिल्म को नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे।
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के दामाद धनुष, 28 जुलाई को अपना 35वां जन्मदिन मना रहे हैं। रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत से 2004 में शादी के पहले धनुष ने फिल्मी करियर 2002 में शुरू किया, लेकिन धनुष को असली सफलता 9 साल बाद 2011 में कोलावेरी डी गाकर मिली।
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर ली है.people.com के मुताबिक, प्रियंका के जन्मदिन (16 जुलाई,2018) से दो हफ्ते पहले दोनों की सगाई हो गई थी।
पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' ने बुधवार को 1500 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। इस माइलस्टोन तक पहुंचने के बाद स्टारकास्ट ने ग्रैंड पार्टी की। शो में इशिता, रमन भल्ला और शगुन के किरदार काफी फेमस हैं। वैसे, टीवी की दुनिया में सबसे लंबे चलने वाले सीरियल की बात करें तो यह रिकॉर्ड 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के नाम है। इस सीरियल ने हाल ही में 2700 एपिसोड पूरे किए हैं।
पाकिस्तान में हुए चुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार बनाने के करीब है। वह 117 सीटों के साथ सबसे आगे है, लेकिन बहुमत से 20 सीटें दूर। बहुमत के लिए 137 सीटें जरूरी हैं। इस बीच, बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान का 6 साल पुराना वीडियो वायरल होने लगा है।
अमिताभ बच्चन आैर जया बच्चन की फिल्म अभिमान को रिलीज हुए 45 साल हो गए हैं। अभिमान 27 जुलाई 1973 को रिलीज हुई थी। फिल्म के 45 साल पूरे होने पर अमिताभ ने एक ट्वीट कर फिर से पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। अभिमान से रिलीज होने के ठीक एक महीने पहले 3 जून 1973 में अमिताभ और जया बच्चन की शादी हुई थी।
प्रियंका चोपड़ा और निक जाेनस की शादी होगी, यह कन्फर्म किया है प्रियंका की बुआ कामिनी चोपड़ा हांडा ने। इसके पहले भारत के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी अपने ट्विटर हैंडल पर गुरुवार 27 जुलाई को एक ट्वीट कर प्रियंका के भारत छोड़ने की जानकारी साझा की।
Barca spokesperson Josep Vives said the women's team flew in economy rather than business because they were a late addition to the tour and they had already contracted a charter flight.
Barca spokesperson Josep Vives said the women's team flew in economy rather than business because they were a late addition to the tour and they had already contracted a charter flight.
तिग्मांशू धूलिया के तीसरे एडिशन में सत्ता का पावर, चालाकी और षड़यंत्र को जारी रखा है। माधवी देवी (माही गिल) और साहेब (जिमी शेरगिल) लड़ते नजर आए हैं। इस बार ऐसा लगता है कि माधवी साहेब से आगे निकल गईं हैं साहेब के जेल के कार्यकाल में वे मेंबर ऑफ पार्लियामेंट बन गईं हैं। इस बार गैंगस्टर (संजय दत्त) लंदन रिटर्न हैं जो बूंदीगढ़ की रॉयल फैमिली से संबंध रखता है। माधवी साहेब से वापस आने से खुश नहीं है और उसे हवेली से निकलवाने की हर संभव कोशिश करती है इसके लिए वो उदय की मदद भी लेती है। उदय इस काम के लिए परफेक्ट हैं। उदय अपनी फैमिली में भी कई परेशानियों से जूझ रहा है। उसके पिता (कबीर बेदी) और भाई (दीपक तिजोरी )सोचते हैं कि वो उनके बिजनेस को बर्बाद कर रहा है और उन्हें मारना चाहता है। उदय वेश्या का किरदार निभा रहीं चित्रांगदा (सुहानी) से प्यार करता है। जो उदय की फैमिली को बिलकुल पसंद नहीं है। माधवी के अलावा साहेब के दुश्मनों की लिस्ट में साहेब के ससुर (जाकिर हुसैन) भी हैं जिन्हें लगता है कि साहेब ने उनकी बेटी रंजना सोहा अली खान को शराबी बना दिया है। इस फिल्म में...
बॉलीवुड डेस्क. 2016 में आई जय गंगाजल के बाद प्रियंका चाेपड़ा ने बॉलीवुड में काम करना बंद कर दिया था। पिछले दिनों खबर आई कि प्रियंका सलमान खान की बिग मूवी भारत से बॉलीवुड में वापसी कर रही थीं। इसके लिए उन्होंने 12 करोड़ की फीस की डिमांड भी रखी थी। लेकिन अब प्रियंका चाेपड़ा ने भारत छोड़ दी है। प्रियंका ने गुरुवार 26 जुलाई को भारत की यूनिट को अपना फैसला सुनाकर चौंका दिया। हालांकि फिल्म छोड़ने का रीजन प्रियंका और निक जोनस की शादी है। वेरी वेरी स्पेशल है रीजन : भारत के निर्देशक अली अब्बास जफर ने शुक्रवार 27 जुलाई को एक ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने की खबर कन्फर्म की। अली अब्बास जफर ने तो प्रियंका चोपड़ा की शहनाई बजने की खबर पक्की कर दी है। हालांकि उनकी मां की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी हैं। उनकी मां के करीबी सूत्रों के मुताबिक, वे थोड़े समय में इस खुशखबरी को जाहिर करेंगी। खुद उनकी मां कॉल और मैसेज का जवाब खबर लिखने तक नहीं दे रही थीं। बुआ ने भी किया कन्फर्म : बीच प्रियंका चोपड़ा की बुआ कामिनी चोपड़ा हांडा ने भी इस खुशखबरी पर मोहर लगा दी है। उनकी...
संगीत की दुनिया में गुलशन कुमार का नाम आज भी जिंदा है। सुभाष कपूर गुलशन कुमार की जिंदगी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। गुलशन की बायोपिक अब 2019 को क्रिसमस पर रिलीज की जाएगी।
1999 में भारत-पाकिस्तान के बीच कारगिल की जंग हुई थी। मई से लेकर जुलाई तक चले युद्ध काे 'ऑपरेशन विजय' नाम दिया गया। भारतीय सेना की जीत के बाद बॉलीवुड ने इस ऐतिहासिक लड़ाई पर फिल्में बनाईं। लेकिन सबसे ज्यादा महत्व जेपी दत्ता के डायरेक्शन में बनी 'एलओसी कारगिल' काे मिला।
भाई को राखी बांध नहीं लेतीं, कुछ खाती नहीं। साथ ही अपने भाइयों के लिए बहनें एक से एक पकवान बनाती हैं। लेकिन इस बार मेघना और उनके भइया ने परंपरा में कुछ बदलाव लाने की ठानी। वीडियो में दिख रहा है कि मेघना के भाइया स्वाद तेल से पकवान बना रहे हैं। गुलाब जामुन, समोसे और बूंदी के लड्डू। साथ ही इस बार मेघना के भाइया ने उपवास किया। उपवास करने के बाद मेघना के भइया को पता चला कि जब वो अपनी बहन को राखी के दिन इंतजार कराते थे तो उसे कैसा लगता था। दरअसल वो तैयार होकर अपनी बहन मेघना का इंतजार कर रहे थे और मेघना है कि आने में देर कर रही थी।
फिल्मों में अक्सर आपने जुड़वां और हमशक्ल की कहानी देखी है, लेकिन सोशल मीडिया के कारण रीयल लाइफ के जुड़वां, हमशक्ल और बॉडी डबल सामने आने लगे हैं। विराट कोहली, सैफ अली खान के बाद टाइगर श्रॉफ का हमशक्ल भी मिल गया है।
2018 आधे से ज्यादा बीत चुका है। इसी दौरान कुछ ऐसी फिल्में भी आईं जिसमें नए म्यूजिक के साथ-साथ पुराने बॉलीवुड सॉन्ग्स का रीमिक्स भी तैयार किया गया। कुछ रीमिक्स जहां दर्शकों को बेहद पसंद आए तो वहीं कुछ ने ओरिजनल गाने का चार्म पूरी तरह से खत्म कर दिया।
साउथ के सुपरस्टार और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनटीआर पर बायोपिक बनने जा रही है। इस फिल्म के लिए तेलुगू इंडस्ट्री से ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से भी कई एक्टर्स को अप्रोच किया जा रहा है।
36 साल पहले का समय। जुलाई का आखिरी सप्ताह चल रहा था। सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 24 जुलाई 1982 को बेंगलुरु (तब बैंगलोर) में फिल्म 'कुली' की शूटिंग कर रहे थे। यह एक फाइट सीन था। एक्शन डायरेक्टर के कहने पर पुनीत इस्सर काे अमिताभ के मुंह पर घूंसा मारना था और उन्हें टेबल के ऊपर गिरना था।
मल्टी स्टारर फिल्म ‘गोल्ड’ की शूटिंग इंग्लैंड आैर भारत के कई स्टेडियम में हुई है, इसमें ब्रेडफोर्ड के मिडलैंड होटल को आजादी के समय के मुंबई के एक हिस्से के तौर पर दिखाया जाएगा। यॉर्कशायर के पुराने घर भी नजर आएंगे। जानिए आखिर कैसे बनी है गोल्ड...
आमिर खान और अमिताभ बच्चन की मूवी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में 2 बड़े जहाजों का इस्तेमाल किया जाएगा। फिल्म से जुड़ी नई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए दो बड़े जहाज का निर्माण कराया जा रहा है। इतना ही नहीं, ये काम काफी पहले शुरू हो चुका था। ऐसा माना जा रहा है कि इन जहाजों का कुल वजन करीब 2 लाख किलो होगा। इस बात का खुलासा यश राज प्रोडक्शन कंपनी ने किया है।
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू मूवी 'धड़क' बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपए का बिजनेस कर चुकी है। फिल्म ने पहले वीकेंड में करीब 34 करोड़ रुपए कमाए थे। बेटी की फिल्म को अच्छी शुरुआत मिलने से पिता बोनी कपूर भी खुश हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी और श्रीदेवी से जुड़ी कई बातों पर खुलकर बात की।
2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, डायना पेंटी, जिमी शेरगिल, जस्सी गिल, अली फजल और पीयूष मिश्रा अहम किरदारों में हैं।